पूर्णिया, दिसम्बर 16 -- जलालगढ़, एक संवाददाता। एकम्बा पंचायत के भठेली गांव में सोमवार को रबी फसल को लेकर किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य किसानों को रबी सीजन में लगने वाली फसलों की बुवाई से लेकर कटाई तक की जानकारी प्रदान करना था। कार्यक्रम में किसानों को स्वीट कॉर्न, बेबी कॉर्न, मक्का, गेहूं एवं अन्य रबी फसलों की बुवाई, कीट प्रबंधन, और फसल कटाई से जुड़ी तकनीकियों के बारे में बताया गया। कृषि विज्ञान केंद्र जलालगढ़ के प्रधान वैज्ञानिक डॉ. के. एम. सिंह ने आलू की पैकेज प्रणाली पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने बताया कि 15 दिसंबर के बाद आलू की फसल में मेंकोजेब 2 ग्राम को पानी में घोलकर छिड़काव करना चाहिए। साथ ही उन्होंने खर-पतवार नियंत्रण के लिए आवश्यक दवा के प्रयोग के बारे में भी जानकारी दी। कार्यक्रम में मक्का एवं डां. सं...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.