कोडरमा, दिसम्बर 13 -- कोडरमा हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। जिला कृषि कार्यालय सभागार में शुक्रवार को रबी फसल पर जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि डीडीसी रवि जैन ने सभी विभागों को निर्देश दिया कि किसान सरकार की चल रही योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाएँ और उन्हें योजनाओं का पूरा फायदा दिलाया जाए। उन्होंने कहा कि कार्यशालाओं से किसानों को तकनीकी जानकारी और सरकारी लाभों की विस्तृत जानकारी मिलती है। जिला कृषि पदाधिकारी सुरेश सृवांसी ने किसानों को मिट्टी जांच सहित विभागीय योजनाओं की जानकारी दी। वहीं, जिला गव्य पदाधिकारी अरविंद सिन्हा ने बताया कि दूध उत्पादन बढ़ाने हेतु गाय वितरण सहित कई योजनाएं संचालित हैं, जिनका किसान लाभ उठा सकते हैं। कार्यक्रम में आत्मा के परियोजना पदाधिकारी प्रमोद कुमार, डीडीएम नाबार्ड सहित विभिन्न विभागों के अधि...