प्रतापगढ़ - कुंडा, अक्टूबर 30 -- प्रतापगढ़, संवाददाता। दो दिवसीय मिलेट्स महोत्सव का आगाज गुरुवार को रंगारंग कार्यक्रमों से हुआ। मुख्य अतिथि डीएम शिवसहाय अवस्थी ने मोटे अनाज से तैयार व्यंजनों का स्वाद चखा और सराहना की। उन्होंने महोत्सव से जुटे किसानों को मोटे अनाज की खेती करने के लिए प्रेरित किया। विशेषज्ञों की टीम ने किसानों को मोटे अनाज की खेती करने का आधुनिक तरीका बताया। कृषि भवन परिसर में कृषि विभाग की ओर से आयोजित दो दिवसीय किसान/मिलेट्स महोत्सव की शुरुआत गुरुवार सुबह डीएम शिव सहाय अवस्थी ने फीता काटकर किया। इसके बाद उन्होंने महोत्सव में विभिन्न विभागों की ओर से लगाए गए स्टालों का अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने रागी से तैयार इमरती, फुल्की और बाजरे से बने दही बड़ा और ढोकले का स्वाद चखा। उन्होंने मोटे अनाज से तैयार किए गए व्यंजनों का स्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.