भभुआ, जनवरी 5 -- डीएम ने संबंधित अंचलों के सीओ, आरओ को दिया आवश्यक निर्देश शिविर में दस्तावेजों का अवलोकन कर मौके पर निष्पादन करेंगे अधिकारी (पेज चार) भभुआ, हिन्दुस्तान संवाददाता। भारतमाला परियोजना की वाराणसी-कोलकाता एक्सप्रेस-वे के लिए अधिग्रहित भूमि का किसानों को मुआवजा देने के लिए जिला प्रशासन द्वारा गांवों में मंगलवार से शिविर लगाया जाएगा। डीएम नितिन कुमार सिंह ने संबंधित विभाग के अफसरों, सीओ, आरओ को निर्धारित तिथि को शिविर में पहुंचकर मामले का निष्पादन करने का निर्देश दिया है। गांवों में 6 जनवरी से आठ जनवरी तक विशेष शिविर का आयोजन किया जाएगा। जिला प्रशासन द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, शिविर का मुख्य उद्देश्य रैयतों के दस्तावेजों का मौके पर ही सत्यापन कर भुगतान की प्रक्रिया को तत्काल निष्पादित करना है। प्रशासन द्वारा जारी रोस...