मोतिहारी, दिसम्बर 10 -- संग्रामपुर। बीआरसी सभा भवन में मंगलवार को प्रखण्ड स्तरीय उर्वरक निगरानी समिति की बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता जदयू प्रखण्ड अध्यक्ष सह बीस सूत्री प्रखण्ड अध्यक्ष श्रीभगवान गिरी ने की। राजद के प्रखण्ड अध्यक्ष केनिश्वर केसरी व लोजपा आर के प्रखण्ड अध्यक्ष शशिकांत पाण्डेय ने उर्वरक विक्रेताओं से किसानों को उचित मूल्य पर खाद ससमय उपपब्ध कराने की मांग की। प्रखण्ड कृषि पदाधिकारी बिक्रम राज ने खुदरा खाद दुकानदारों से कहा कि जनप्रतिनिधियों द्वारा बैठक में जो समस्या उठाया गया उस पर कार्रवाई करें। मूल्य पर यूरिया सहित अन्य खाद दें। किसी दुकानदार के प्रति शिकायत मिलने पर जांच कर नियमानुसार कार्रवाई की जायेगी। बैठक में प्रखण्ड के सभी पंचायतों से उर्वरक दुकानदार आदि मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विस...