फर्रुखाबाद कन्नौज, दिसम्बर 10 -- शमसाबाद, संवाददाता। थाने के पास खाद केंद्र है। इस पर खाद लेने के लिए सुबह से ही किसानों की भीड़ हो रही है। बुधवार को समय से सुबह के समय समिति पर ट्रक पहुंचा। किसानों को खाद मिली इससे उनका समय बचा। किसान आराम से खाद लेकर घर चले गये। खाद लेने के लिए समिति पर दूर दूर से किसान पहुंच रहे हैं। यूरिया की सबसे ज्यादा इस समय मांग है। किसान खाद के लिए परेशान हैं। किसानों का कहना है कि जरूरत पंाच बोरी की है लेकिन इतनी खाद नही मिल पा रही है। इससे किसानों का टेंशन बढ़ रहा है और इसीलिए किसान समिति की ओर भाग रहे हैं। समिति पर जो भी किसान पहंुचे उन्हें खाद दी गयी। ऐसे में आराम से किसान खाद लेकर घर चले गए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...