लखीमपुरखीरी, सितम्बर 1 -- सरजू सहकारी चीनी मिल्स लिमिटेड बेलराया के सभागार में रविवार को आयोजित कार्यक्रम किसानों के लिए खास रहा। न केवल उन्हें आधुनिक कृषि उपकरणों की सौगात मिली, बल्कि गन्ना आयुक्त मिनिस्ती एस ने सीधे संवाद कर उनकी समस्याओं और सुझावों को भी सुना। कार्यक्रम में नोडल अधिकारी एवं गन्ना आयुक्त मिनिस्ती एस ने सीडीओ अभिषेक कुमार के साथ किसानों को कृषि उपकरण वितरित किए। उन्होंने कहा कि आधुनिक कृषि यंत्रों के प्रयोग से उत्पादन क्षमता बढ़ेगी और लागत घटेगी। किसान विश्वम्भर, कुलदीप कौर, रतन सिंह, अमर्त्य, रामनरेश, रवेश व अशोक कुमार को नैपसेक स्प्रे मशीनें दी गईं। वहीं जसवंत सिंह, सतनाम सिंह, प्रसन्नजीत सिंह और राधेश्याम को सोलर फेंसिंग प्रदान की गई। इसके अलावा निर्मल कौर, अनिल सिंह और संतोष सिंह को ट्रेंच ओपनर सौंपा गया। गन्ना आयुक्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.