सिद्धार्थ, दिसम्बर 7 -- शोहरतगढ़। शोहरतगढ़ के राजकीय कृषि बीज भंडार छतहरी में शनिवार को मसूर बीज़ का वितरण किया गया। एडीओ कृषि राजीव सिंह ने बताया कि वर्तमान समय में राजकीय कृषि भंडार छतहरी में बीज समेत अन्य वस्तुएं भी उपलब्ध हैं। जिन किसानों को मसूर बीज की जरूरत है वह ले सकते हैं। वर्तमान समय में 50 पैकेट बीज उपलब्ध हैं। शनिवार को 20 किसानों में मसूर बीज़ का वितरण किया गया। इस दौरान किसान विजय पांडेय, तौलेश्वर, अशोक पांडेय, मकसूदुल हसन, देवनारायण, कैलाशी, संजय, हरिदयाल आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.