आरा, फरवरी 1 -- आरा। केन्द्रीय बजट में किसानों के लिए केन्द्र सरकार के बजट में कई घोषणाएं हुई हैं। वित्त मंत्री ने बजट के दौरान किसानों को पहले से मिल रही पीएम किसान सम्मान योजना के तहत हर साल तीन किस्तों में छह हजार रुपये की योजना को आगे भी जारी रखने की घोषणा की। इस राशि से किसानों को खेती के लिए सरकार की ओर से सहयोग के तौर पर पहले से ही दिया जा रहा है। यह योजना आगे भी जारी रहेगी और किसानों को पहले की तरह हर साल छह हजार रुपये का अनुदान मिलता रहेगा। वहीं किसानों को बड़ी सौगात के रूप में केसीसी (किसान क्रेडिट कार्ड) योजना की सीमा बढ़ाने की घोषणा की गई है। पहले से निर्धारित केसीसी की राशि तीन लाख से बढ़ाकर अब पांच लाख रुपये तक किये जाने की घोषणा की गई है। इस राशि से किसानों को खेती के लिए काफी कम ब्याज पर लोन के रूप में मिलता है। ---- डेयरी...