चाईबासा, दिसम्बर 9 -- मझगांव, संवाददाता। प्रखंड मुख्यालय स्थित आत्मा भवन सभागार में सोमवार को प्रखंड स्तरीय रबी कर्मशाला कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रखंड प्रमुख सरस्वती चातार, प्रखंड विकास पदाधिकारी विजय रंजन तिर्की,अंचल अधिकारी विजय हेमराज खलखो, कृषि पदाधिकारी सिरीप बास्के,जिप सदस्य लंकेश्वर तामसोय,विधायक प्रतिनिधि सह झामुमो प्रखंड अध्यक्ष राजेश पिंगुवा आदि ने संयुक्त रूप से दीप जलाकर किया। इस अवसर पर बीडीओ विजय रंजन तिर्की ने रबी सत्र की विभिन्न योजनाओं के बारे में किसानों को विस्तार से जानकारी दी। इनमें सरसों, गेहूं, मसूर और आदि बीज पर सब्सिडी योजनाओं की चर्चा की गई। किसानों से इन योजनाओं का लाभ उठाकर खेतों में उपज बढ़ाने की अपील की गई। इसके अलावा, कृषि यांत्रिकीकरण योजना के तहत कृषि यंत्रों के ऑनलाइन आवेदन करने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.