पूर्णिया, दिसम्बर 7 -- जलालगढ़, एक संवाददाता। दनसार गांव में किसानों के बीच चौपाल कार्यक्रम के तहत मटर की उन्नत खेती को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान किसानों को मटर की आधुनिक तकनीक, बीज चयन, खाद प्रबंधन और रोग नियंत्रण की विस्तृत जानकारी दी गई। प्रखंड कृषि पदाधिकारी कौशल मिश्रा ने बताया कि मटर एक महत्वपूर्ण रबी फसल है जिसे मुख्य रूप से सब्जी और दलिया के रूप में उपयोग किया जाता है। मैदानी क्षेत्रों में इसकी बुवाई अक्टूबर से नवंबर के बीच की जाती है, जबकि कुछ क्षेत्रों में अगस्त से सितंबर में भी इसकी बुवाई संभव है। मटर की अच्छी बढ़वार के लिए 12 से 18 डिग्री सेल्सियस तापमान उपयुक्त माना जाता है। प्रखंड कृषि पदाधिकारी कमलेश मिश्रा ने बताया कि बुवाई के 60 से 70 दिनों के भीतर मटर में फल आने लगता है। बुवाई के लिए 70 से 80 किलो...