बदायूं, नवम्बर 29 -- बदायूं। भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक की शुक्रवार को सदर तहसील में पंचायत आयोजित की गई। जिसमें किसानों की तमाम समस्याओं के मुद्दा उठाया गया। उत्तर प्रदेश महासचिव सोहनपाल ने कहा कि यूपी सरकार किसानों का कर्जा माफ करे। किसानों को डीएपी खाद भरपूर उपरब्ध कराये। किसानों को खाद नहीं मिल पा रही है। तहसील अध्यक्ष अमित कुमार ने कहा कि तहसील में लोगों को जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाने में महीनों चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। किसानों को प्रक्रिया के नाम पर परेशान न किया जाये। इस मौके पर विपिन पटेल, उपनेश कुमार मिश्रा, बादाम सिंह, वीरपाल बघेल, रजनेश सिंह, मेघनाथ, सूरजपाल सिंह शामिल रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.