बिजनौर, फरवरी 7 -- जिला कृषि अधिकारी जसवीर सिंह तेवतिया नि:शुल्क दलहन बीज मिनीकिट वितरण प्रदर्शन एवं प्रसार कार्यक्रम के अन्तर्गत गन्ने के साथ उर्द अथवा मूंग की सहफसली खेती के लिए नि:शुल्क बीज कृषकों को उपलब्ध कराने के लिये जनपद को लक्ष्य आवंटित किये गये हैं। किसान जो इस योजना का लाभ प्राप्त करना चाहते हैं उन्हे कृषि दर्शन 2 पोर्टल पर पर अन्तिम तिथि 31 जनवरी तक बुकिंग आवेदन करने के लिए निर्धारित की गई थी। परन्तु बुकिंग करने की अन्तिम तिथि 13 फरवरी कर दी गई है। आवेदन के आधार पर ऑनलाइन लॉटरी के माध्यम से चयनित किसानों को कृषि विभाग के विकास खण्ड स्तरीय राजकीय कृषि बीज भण्डारों से बीज का वितरण किया जाएगा। एक किसान को अधिकतम एक हेक्टेयर क्षेत्रफल के लिए अधिकतम 20 किग्रा उर्द अथवा 20 किग्रा मूंग का नि:शुल्क बीज दिया जायेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.