बलरामपुर, फरवरी 23 -- बलरामपुर संवाददाता। राजकीय पौधशाला तिलकपुर स्थित हाईटेक नर्सरी पर एकीकृत बागवानी विकास मिशन योजना के तहत कृषक गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में किसानों, महिलाओं और युवाओं ने प्रतिभाग किया। गोष्ठी में किसानों को पोषण एवं बीज शोधन आदि के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला उद्यान अधिकारी दिनेश चौधरी ने की। कृषि विज्ञान केंद्र पचपेड़वा के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं अध्यक्ष सियाराम कनौजिया ने पोषण एवं बीज शोधन तथा हाईटेक नर्सरी द्वारा उत्पादित पौधों का लाभ उठाने के बारे में किसानों को बताया। कृषि विज्ञान केंद्र पचपेड़वा के वैज्ञानिक डॉक्टर बृजेश जायसवाल ने मशरूम उत्पादन और उसकी तकनीकी तथा आम तथा अन्य फसलों में लग रहे समसामयिक कीटो और उनके प्रबंधन के बारे में जानकारी प्रदान की। जिला उद्...