लखीमपुरखीरी, मई 10 -- क्षेत्र के ग्राम बेहड़ा मुल्तान में ग्रामीणों को बगैर कोई सूचना दिए उनके खेतों में नंबरिंग कर लाल और नीले रंग से रंगी हुई बांस की कई पट्टी लगा दी गई। कुछ जगहों पर झंडी भी बांधी गई हैं। जिसको लेकर ग्रामीण आक्रोशित और आश्चर्य चकित हैं। उनका कहना है आखिर यह किस वजह से लगाई गई हैं। बेहड़ा मुल्तान इलाके से निकली नहर पटरी से मिले हुए विक्रम वर्मा, नवनीत वर्मा, डोरेलाल सुभाष वर्मा, प्रमोद वर्मा समेत कई लोगों के खेतों में एक लाइन से कुछ दूरी के फ़ासले से नंबरिंग डालकर रंग से प्रिंट की गई बांस की पट्टी लगाई गई हैं। सम्बंधित स्थान को चूना डालकर गोल व तिकोना किया गया है। यह प्रक्रिया ग्रामीणों के लिए रहस्य बनी हुई है। अनुमान लगाया जा रहा है कि यह किसी प्रकार की सर्वे हो सकती है। इसकी वास्तविकता क्या है। इस समय खेतों में गन्ने की फ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.