कोडरमा, जनवरी 6 -- सतगावां। प्रखंड सभागार में मंगलवार को किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी) को लेकर विशेष जागरुकता एवं वितरण शिविर का आयोजन किया गया। बीडीओ ओमप्रकाश बड़ाईक मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे। शिविर के दौरान अग्रणी जिला प्रबंधक विमल कांत झा ने किसानों को केसीसी योजना की पूरी जानकारी दी। उन्होंने विशेष रूप से बताया कि किसान 0% ब्याज दर पर ऋण का लाभ कैसे उठा सकते हैं। इसके लिए समय पर ऋण की वापसी और सरकारी सब्सिडी का तालमेल बनाए रखना आवश्यक है, जिससे किसान बिना किसी आर्थिक बोझ के अपनी खेती-बाड़ी को समृद्ध कर सकते हैं। इस अवसर पर प्रखंड विकास पदाधिकारी ओम प्रकाश बड़ाईक ने कई प्रगतिशील किसानों को नए केसीसी पासबुक प्रदान किए। कार्यक्रम में प्रखंड के सभी कर्मचारी और बैंक प्रतिनिधि भी मौजूद थे, जिनमें बैंक ऑफ इंडिया बासोडीह से निखिल कुमार...