बदायूं, अक्टूबर 9 -- उझानी। कृषि विज्ञान केंद्र पर इंटीग्रल यूनिवर्सिटी कि छात्राओं ने किसान गोष्ठी का आयोजन किया। जिसका उद्देश्य क्षेत्रीय किसानों को आधुनिक और लागत-प्रभावी कृषि तकनीक से अवगत कराना था। गोष्ठी में मिट्टी परीक्षण, जल-प्रबंधन, कीट नियंत्रण के सुरक्षित उपाय, जैविक उर्वरक तथा फसल चक्र के बेहतर प्रबंधन पर विस्तृत चर्चा हुई। विशेषज्ञों ने बताया कि किस तरह छोटे-छोटे बदलाव जैसे सिचाई का समय, जैविक खाद का उपयोग और स्थानीय मौसम के अनुसार फसल चयन, किसान की आय पर सकारात्मक असर डाल सकते हैं। छात्राओं ने पशु पालन की जानकारी दी। आंशिक यादव, श्वेता सिंह मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...