चित्रकूट, फरवरी 22 -- चित्रकूट। संवाददाता मानिकपुर में युवा किसान मजदूर संघ के तत्वावधान में चुरेह केसरुआ गुरौला में गोष्ठी आयोजित हुई। जिसका आयोजन कंसलटिंग इंजीनियर दिल्ली व कृषि विज्ञान केन्द्र गनीवा ने किया। जिसमें किसानों को खेती की तकनीकि बताई गई। इसके साथ ही खेती में आ रही मुश्किलों के साथ अन्ना मवेशियों की समस्या पर चर्चा हुई। इस दौरान आलोक द्विवेदी, विक्रम सिंह, विजय सिंह, बालकृष्ण द्विवेदी, अभिजीत सिंह, कमलेश तिवारी, जहूर हसन आदि लोग मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...