लखनऊ, जनवरी 6 -- यूपी सरकार ने किसानों को बड़ी राहत देते हुए सख्त फैसला लिया है। यूपी में यूरिया आपूर्ति करने वाली संस्थाओं द्वारा अनुदानित उर्वरकों के साथ बिना सब्सिडी वाले उत्पादों की जबरन बिक्री पर रोक लगा दी है। शासन ने उर्वरक विक्रय प्राधिकार पत्र में अंकित समस्त गैर-अनुदानित उत्पादों की आपूर्ति एवं बिक्री को एक जनवरी, 2026 से यूपी में पूर्णतया प्रतिबंधित करने के प्रस्ताव पर स्वीकृति दे दी है। अब उर्वरक कंपनियों को केवल अनुदानित उर्वरकों की बिक्री की अनुमति होगी, जिससे किसानों को केवल वही खाद खरीदनी होगी, जिसकी उन्हें वास्तव में आवश्यकता है। दूसरी तरफ प्रदेश के कृषि क्षेत्र को सुदृढ़ करने और किसानों के हित में राज्य सरकार द्वारा वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए कृषि क्षेत्र की क्षमता, कौशल विकास और उत्पादन वृद्धि की योजनाओं के क्रियान्वयन...