महोबा, फरवरी 24 -- महोबा, संवाददाता। फार्मर रजिस्ट्री को लेकर लोगों को जागरुक करने के लिए गांव-गांव में प्रचार वाहन पहुंचेगा। जिलाधिकारी ने प्रचार वाहन को कलेक्ट्रेट से हरी झंडी दिखाकर रवाना कराया। कहा कि योजनाओं के लाभ के लिए लोग फार्मर रजिस्ट्री कराएं। फार्मर रजिस्ट्री न कराने पर किसान सम्मान निधि सहित अन्य योजनाओं के लाभ से लोग वंचित हो सकते है। मंगलवार को कलेक्ट्रेट परिसर से प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर जिलाधिकारी गजल भारद्वाज के द्वारा रवाना किया गया। डीएम ने कहा कि फार्मर रजिस्ट्री के लिए सरकार के द्वारा अभियान चलाया जा रहा है। लेखपाल, कृषि विभाग के प्राविधिक सहायक, एटीएम, बीटीएम और पंचायत सहायकों के द्वारा कैंप लगाकर फार्मर रजिस्ट्री बनाने का काम किया जाता है। फार्मर रजिस्ट्री कराने के लिए आधार कार्ड, खतौनी, मोबाइल जरुरी है। बताय...