रिषिकेष, फरवरी 4 -- राजस्व और कृषि विभाग की ओर से बुधवार को छिद्दरवाला ग्राम पंचायत भवन में आयोजित शिविर में किसानों को फार्मर आईडी बनाने के फायदे बताए गए। मौके पर सात किसानों की फार्मर आईडी भी बनाई गई। छिद्दरवाला ग्राम पंचायत भवन में आयोजित शिविर में कृषि विभाग के सहायक कृषि अधिकारी विजय कुमार ने कहा कि फार्मर आईडी बनवाने वाले किसानो को ही प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि का लाभ मिलेगा। कहा कि किसान आईडी एक डिजिटल डेटाबेस प्रक्रिया है। इसमें किसानों की पहचान, भूमि विवरण, फसल की जानकारी और संपर्क आदि जानकारी दर्ज की जा रही है। इस पंजीकरण के तहत हर एक किसानों को यूनिक कोड दिया जा रहा है। यह कोड विभागीय साइट पर दर्ज किया जाएगा, जिससे किसान की संपूर्ण जानकारी प्रदर्शित हो जाएगी। इससे योजनाओं में पारदर्शिता आएगी और किसानों को भी योजनाओं का लाभ ...