नैनीताल, जनवरी 8 -- नैनीताल, वरिष्ठ संवाददाता। धारी ब्लॉक मुख्यालय में गुरुवार को किसान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान विभागीय अधिकारियों और विशेषज्ञों ने किसानों को विभागों की योजनाओं, सुविधाओं की जानकारी दी। इसके अलावा रासायनिक/उर्वरकों, कीटनाशकों, तकनीकी ज्ञान, बीज, खाद, किसान क्रेडिट कार्ड, फसल बीमा, किसान पेंशन आदि अन्य योजनाओं की जानकारी देने के साथ ही उन्हें प्राकृतिक एवं जैविक खेती के प्रचार प्रसार एवं इसे अपनाने के लिए प्रोत्साहित किया गया। इस मौके पर किसानों को विभिन्न प्रमाण पत्र वितरित करने के साथ ही कृषि विज्ञान केंद्र द्वारा 50 किसानों को प्याज, बंद गोभी, फूल गोबी आदि के पौध और बीज वितरित किए गए। यहां किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र सिंह नेगी, सांसद प्रतिनिधि प्रदीप बिष्ट, विधायक प्रतिनिधि प्रकाश चंद्र, जिला पंचायत ...