पटना, फरवरी 5 -- राज्य के कृषि पदाधिकारी किसानों को फसलों के लिए बाजार दिलाएंगे। किसानों के उत्पाद ग्रामीण हाट और बाजार प्रांगण तक पहुंचाना सुनिश्चित करेंगे। उन्हें बाजार भाव की जानकारी देंगे। कृषि विभाग ने इसकी जिम्मेदारी तय कर दी है। जिला से लेकर पंचायत स्तर तक पहली बार जिम्मेदारी तय की गई है। चतुर्थ कृषि रोड मैप के तहत किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य दिलाने का प्रयास चल रहा है। फसल उत्पादों का भंडारण, मूल्य संवर्द्धन से लेकर निर्यात की व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है। इसके लिए कृषि विभाग के तहत विपणन निदेशाला गठित की गई है। निदेशालय ने अब क्षेत्रीय स्तर पर कार्यों के संपादन के लिए सहायक निदेशक(शष्य), जिला कृषि विपणन पदाधिकारी सह विशेष पदाधिकारी तथा अवर कृषि पदाधिकारी की जिम्मेदारी तय कर दी है। जिला कृषि विपणन पदाधिकारी सह विशेष पदाधि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.