गाजीपुर, दिसम्बर 30 -- रेवतीपुर, हिन्दुस्तान संवाद। पकड़ी गांव में किसान पाठशाला और प्राकृतिक खेती जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें सैकड़ों किसानों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य किसानों को आधुनिक, प्राकृतिक और लाभकारी खेती की तकनीकों से अवगत कराना रहा, ताकि वे अपनी आय में वृद्धि कर सकें। कार्यक्रम में उप निदेशक कृषि विजय कुमार ने कहा कि किसान केवल परंपरागत खेती तक सीमित न रहें, बल्कि कृषि के साथ पशुपालन, उद्यान, मत्स्य पालन, गन्ना उत्पादन और कृषि प्रसंस्करण जैसे विभागों से जुड़कर अपनी आमदनी कई गुना बढ़ा सकते हैं। उन्होंने प्राकृतिक खेती, सहफसली खेती और कुसुम योजना के तहत सोलर पंप जैसी सरकारी योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की। प्रभारी नर्सरी उद्यान बचाऊ लाल ने हाईटेक नर्सरी की जानकारी देते ...