सीतामढ़ी, सितम्बर 10 -- शिवहर। कृषि विभाग द्वारा मंगलवार को तरियानी प्रखंड के कोलसो, शिवहर प्रखंड के हरनाही तथा डुमरी कटसरी प्रखंड के जहांगीरपुर में कृषक गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें किसानों को नेचुरल फार्मिंग एवं मोटे अनाज की खेती के विषय में विस्तार से जानकारी दी गई। इसके अलावा कृषि विभाग द्वारा संचालित योजनाओं के बारे में भी बताया गया। जिला कृषि अधिकारी प्रीति कुमारी ने किसानों को कृषि विभाग द्वारा संचालित योजनाओं के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। शिविर में किसानों को बताया गया कि नेचुरल फार्मिंग (प्राकृतिक खेती) और श्री अन्न (मोटे अनाज) की खेती को अपनाने से किसानों की आय में वृद्धि, मिट्टी की उर्वरता संरक्षण तथा उपभोक्ताओं के स्वास्थ्य सुधार में महत्वपूर्ण योगदान मिल सकता है। किसानों को बताया गया कि यह अभियान ''आत्मनिर्भर भारत''...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.