उरई, फरवरी 13 -- उरई। गोआधारित प्राकृतिक खेती के लिए मेला एवं गोष्ठी और प्राकृतिक खेती उत्पादों के विपणन के लिए संगोष्ठी का आयोजन कृषि विज्ञान केंद्र में किया जाएगा। इसमें किसानों को विभिन्न स्टालों के माध्यम से योजनों की जानकारी दी जाएगी। गौ-आधारित प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिए सरकार द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इसको लेकर लगातार विकास खण्ड स्तरीय मेला गोष्ठी का आयोजन किया जा रहा है। प्रकृतिक खेती के उत्पादों के विपणन क्रेता विक्रेता सगोष्ठी में अधिक से अधिक कृषकों की भागीदारी सुनिश्चित की जा रही है साथ ही सभी गाँवो के किसानों, कृषि, कृषि रक्षा अनुभाग, उद्यान विभाग, पशुपालन विभाग, रेशम विभाग, सहकारिता विभाग, सिचाई विभाग, एग्रो आदि विभागों के अधिकारी कर्मचारी एवं कृषि वैज्ञानिक लगातार किसानों को इसको लेकर जागरूक कर रहे हैं। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.