मुजफ्फरपुर, फरवरी 24 -- मड़वन। जिले के किसानों के लिए मूंग, उड़द एवं मक्के के प्रमाणित बीज उपलब्ध कराने को लेकर कांटी विधायक अजीत कुमार ने कृषि मंत्री और विभाग को पत्र लिखा है। पत्र में उल्लेख किया है कि बीते कई वर्षों से समय पर मूंग, उड़द और मक्के का प्रमाणित बीज किसानों को उपलब्ध नहीं हो पा रहा है, जिससे उत्पादन पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। किसानों को सरकार द्वारा अनुदानित दर पर गुणवत्तापूर्ण बीज नहीं मिलने के कारण फसल की तैयारी प्रभावित होती है और अपेक्षित उपज नहीं मिल पाती।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...