औरंगाबाद, दिसम्बर 17 -- दाउदनगर ई-किसान भवन में कृषि विभाग की पौधा संरक्षण परामर्श योजना के तहत प्रत्यक्षण गेहूं का बीज किसानों के बीच उपलब्ध कराया गया। तीन पंचायतों के किसानों को लाभ दिया गया। इससे पूर्व किसानों के बीच पाठशाला का आयोजन किया गया था, जिसमें उन्नत खेती, फसल सुरक्षा और बीज प्रबंधन से संबंधित जानकारी दी गई थी। सरकारी योजनाओं के तहत पाठशाला संचालकों को प्रोत्साहन स्वरूप 40 किलोग्राम गेहूं बीज निःशुल्क उपलब्ध कराया गया। गेहूं बीज प्राप्त करने वाले किसानों में बिंदा कुमार, राजमंगल कुमार, दिलीप कुमार शामिल हैं। पौधा संरक्षण केंद्र के कर्मी कुमार विवेक ने बताया कि सरकार द्वारा किसानों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से यह योजना संचालित की जा रही है। बीज की बुवाई के बाद किसानों को आगे अनुदान की राशि मिलने की भी संभावना है।
हिंदी ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.