लखीमपुरखीरी, मई 26 -- चपरतला। मुख्यमंत्री गन्ना कृषक विशेष प्रशिक्षण व भ्रमण कार्यक्रम के तहत डीसीएम चीनी मिल की ओर से किसानों के फार्म पर ही एक प्रशिक्षण आयोजित किया गया। जिसमें एडिशनल जीएम ए सिद्दीकी ने पेड़ी प्रबंधन के विभिन्न पहलुओं जैसे आरएमडी का संचालन, गैप फिलिंग, मल्चिंग, नैनों यूरिया/जल विलैय उर्वरकों का उपयोग, टॉप बोरर, अर्ली शूट बोरर, लाल सड़न रोग, स्मट, आदि रोग के लक्षण, बचाव के तरीके, लगने वाले रोग व कीटों के बारे में विस्तृत जानकारी दी। प्रशिक्षक दिलीप चंद्र पांडे (गन्ना पर्यवेक्षक) ने गन्ना समिति के खाद गोदामों पर उपलब्ध कृषि विभाग की ओर से संचालित विभागीय योजनाओं व समिति में स्थापित फार्म मशीनरी बैंक, जैविक खेती, गन्ने में ड्रिप सिंचाई, गन्ने की बुआई में लाइन से लाइन की दूरी/ वाइड रो स्पेसिंग, गन्ना के दो आंख के टुकड़े से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.