हमीरपुर, नवम्बर 13 -- 0 उप कृषि निदेशक ने खेतों में जाकर किसानों को किया जागरूक फोटो- 05- पराली जलाने से होने वाले दुष्प्रभाव की जानकारी देते उप कृषि निदेशक डॉ.प्रमोद कुमार। कुरारा, संवाददाता। विकासक्षेत्र के डामर गांव में कृषि विभाग कर अधिकारी द्वारा किसानों को धान की पराली को खेतो में न जलाए जाने को लेकर जागरूक किया। पराली के निस्तारण के कृषि यंत्रों की जानकारी दी। डामर गांव में उपकृषि निदेशक डॉ.प्रमोद कुमार द्वारा किसानो को धान के अवशेष पराली को खेत में न जलाए जाने के लिए जागरूक किया। उन्होंने बताया कि धान के अवशेष के निस्तारण के लिए किसानों को कृषि विभाग द्वारा अनुदान पर कृषि यंत्र दिए जाने की सुविधा दी जा रही है। खेत में पराली जलाने से होने वाले नुकसान के बारे में जानकारी दी। धान के अवशेष जलाने पर वातावरण प्रदूषित होता है। पराली जलान...