कानपुर, दिसम्बर 6 -- कानपुर। चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के अधीन संचालित कृषि विज्ञान केंद्र दिलीप नगर ने ग्राम सूरजपुर में ग्राम स्तरीय कृषि चौपाल आयोजित की गई। इसमें किसानों को पराली प्रबंधन की जानकारी दी गई और उन्हें पराली न जलाने के लिए प्रोत्साहित किया गया। मृदा वैज्ञानिक डॉ खलील खान ने पराली जलाने से होने वाले नुकसान के बारे में बताया और सरकार से सब्सिडी पर उपलब्ध आधुनिक कृषि मशीनों के बारे में जानकारी दी। कृषि चौपाल में केंद्र के प्रभारी डॉ अजय कुमार सिंह ने भी किसानों को फसल अवशेष प्रबंधन के लिए आधुनिक मशीनों और नई तकनीकों की जानकारी दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.