रुडकी, फरवरी 19 -- गन्ना पर्यवेक्षकों के लिए सहकारी गन्ना विकास परिषद सभागार लिबरहेड़ी में गुरुवार को नैनो उर्वरकों के महत्व एवं उपयोग विधि पर आधारित एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में परिषद से जुड़े निरीक्षकों एवं कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भागीदारी की। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक आदित्य कुमार रहे। जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में कृषि विज्ञान केंद्र, धनौरी के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. योगेंद्र पाल सैनी उपस्थित रहे। इफको के क्षेत्राधिकारी प्रियांश दीक्षित ने अतिथियों का स्वागत किया और नैनो उर्वरकों के बढ़ते महत्व पर प्रकाश डाला। कहा, वर्तमान में किसान नैनो उर्वरकों का इस्तेमाल कर उत्पाद में बढ़ोतरी कर रहे हैं। उन्होंने इफको की प्रमुख योजनाओं-ड्रोन द्वारा छिड़काव, निःशुल्क मृदा परीक्षण अभियान ए...