रुडकी, फरवरी 13 -- नगर स्थित कृषि एवं भूमि संरक्षण अधिकारी सभागार में शुक्रवार को किसानों के लिए नैनो उर्वरकों के महत्व एवं उपयोग विधि पर प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में किसानों को नैनो तकनीक के प्रयोग की जानकारी दी गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कृषि एवं भूमि संरक्षण अधिकारी मो. ताहिर हुसैन रहे। जबकि अध्यक्षता सहायक कृषि अधिकारी अनिल कुमार मालिक ने की। कार्यक्रम की शुरुआत में क्षेत्राधिकारी इफको रुड़की प्रियांश दीक्षित ने अतिथियों का स्वागत करते हुए प्रशिक्षण की रूपरेखा प्रस्तुत की। क्षेत्रीय अधिकारी इफको हरिद्वार विनोद कुमार जोशी ने नैनो यूरिया, नैनो डीएपी, नैनो कॉपर एवं नैनो जिंक सहित अन्य वैकल्पिक उर्वरकों के उपयोग, आवश्यकता और लाभों पर विस्तार से जानकारी दी। बताया कि इन उर्वरकों के प्रयोग से मृदा स्वास्थ्य में सुधार,...