चंदौली, नवम्बर 15 -- धानापुर, हिन्दुस्तान संवाद। कृषि विज्ञान केंद्र की ओर से शनिवार को खड़ान स्थित किसान बाजार पर दलहन-तिलहन जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं अध्यक्ष डॉ. नरेंद्र रघुवंशी ने दलहन-तिलहन फसलों के लाभ, जल संरक्षण और कम सिंचाई की आवश्यकता पर प्रकाश डाला। किसानों को नि:शुल्क सरसों के बीज का वितरण भी किया गया। इस मौके पर कृषि विज्ञानी डॉ. अमित कुमार सिंह ने फसलों में रोग एवं खरपतवार नियंत्रण के तरीके बताए। मृदा वैज्ञानिक डॉ. चंदन सिंह ने मृदा परीक्षण के लाभ और केंद्र द्वारा किसानों को दी जाने वाली सुविधाओं की जानकारी दी। उन्होंने आश्वासन दिया कि कृषि विज्ञान केंद्र किसानों की हर परिस्थिति में मदद करेगा। एफपीओ निदेशक रमेश सिंह ने दलहन-तिलहन के साथ पशुपालन और दुग्ध उत्पादन को बढ़ावा देने पर बल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.