मुजफ्फर नगर, नवम्बर 11 -- एक तरफ जहां सरकार छोटे किसानों को बढ़ावा देने की बात कर रही है वहीं दूसरी ओर छोटे किसानों को गेहूं की बुवाई करने के लिए सरकारी कृषि बीज केंद्र से बीज नहीं मिल पा रहा है जिसके चलते छोटे किसान परेशान है और बाजारों में महंगे रेट पर गेहूं का बीज खरीदने को मजबूर हैं। पिछले दो दिनों से जानसठ खंड विकास कार्यालय परिसर में स्थित कृषि बीज भंडार केंद्र पर ब्लॉक क्षेत्र के गांव भलेड़ी, गढ़ी, सादपुर,कवाल के किसान राजकुमार, हीरा, सोनू, यासीन, राजू, कामिल, फुरकान, आदेश आदि गेहूं के बीज लेने के लिए परेशान है और किसानों को गेहूं का बीज नहीं मिल पा रहा है। जिसके चलते किसानों को गेहूं की बुवाई करने में देरी हो रही है। सोमवार को भी काफी संख्या में किसान दिन भर केंद्र पर इंतजार करते रहे पर गेहूं नहीं मिल पाया। मंगलवार को दोपहर तक भी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.