गया, दिसम्बर 23 -- राष्ट्रीय किसान दिवस पर मंगलवार को आमस कृषि विज्ञान केंद्र में किसानों को बुलाकर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विभिन्न ब्लॉकों से सैकड़ों की संख्या में आए महिला पुरुष किसानोंको वैज्ञानिक डॉ पंकज तिवारी व सुनील कुमार ने समसामयिक कृषि के बारे में विस्तार से जानकारी दिया। इसके अलावा फसल उत्पादन, फसल सुरक्षा, उद्यमिता, मोटे समाज के उत्पादन के फायदे, नई पद्धति से खेती करने व नए रोजगार गारंटी कानून के बारे में भी बताया। कहा कम पूंजी में मोटे अनाज के उत्पादन से कमाई की जा सकती है। किचन गार्डन भी किसानों के लिए बेहद ही फायदेमंद है। जरूरत है जानकारी के साथ कुछ खास करने की। पुराने ढर्रे से खेती करने से कुछ लाभ होनेवाला नहीं है। कार्यक्रम में विनोद दास, कपिलदेव, विजय, कंचन समेत करीब दो सौ किसान रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.