कानपुर, दिसम्बर 31 -- कानपुर। चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (सीएसए) के अधीन संचालित सभी कृषि विज्ञान केंद्र (केवीके) की बुधवार को समीक्षा हुई। विवि के निदेशक प्रसार डॉ. आरके यादव की अध्यक्षता में हुई समीक्षा में पिछले कार्यों के साथ अगली कार्ययोजना को परखा गया। डॉ. यादव ने निर्देश दिया कि रबी में केंद्र के प्रक्षेत्रों पर बीजोत्पादन भलीभांति तथा किसानों के प्रक्षेत्रों पर कराए जाने वाले परीक्षण व प्रदर्शनों को समय से नई तकनीक के साथ कराएं, जिससे जिले के किसानों के बीच तकनीकी का प्रचार-प्रसार बड़े क्षेत्रफल में प्रभावी ढंग से हो सके और मुख्य फसलों की उत्पादकता को बढ़ाया जा सके। डॉ. आरके यादव ने कहा कि प्रत्येक वैज्ञानिक कम से कम केंद्र पर एक इकाई की स्थापना अवश्य करें जो किसानों के लिए उपयोगी हो तथा उनको लाभप्रद भी बना...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.