पीलीभीत, जून 10 -- गन्ना विभाग की ओर से गन्ना विकास परिषद पीलीभीत क्षेत्र के गांव ढेरम मड़रिया में विकसित कृषि संकल्प अभियान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। गन्ना किसानों को खेती किसानी की नई तकनीक पर आधारित जानकारी दी गई। गन्ना पर्यवेक्षक मनोज पाठक ने किसानों को फसलों की नवीनतम तकनीकी, प्राकृतिक एवं जैविक खेती, मृदा स्वास्थ्य कार्ड, संतुलित उवर्रक आदि की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में गन्ना सर्वे चल रहा है। सभी किसान अपने प्लाट पर उपस्थित रहकर गन्ना सर्वे जरूर कराएं। किसानों के लिए कई कल्याणकारी योजनाएं संचालित की जा रही है, जिनका सभी किसान लाभ उठाएं। इस मौके पर किसान मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.