गिरडीह, मई 31 -- बेंगाबाद, प्रतिनिधि। विकसित कृषि संकल्प अभियान के तहत बेंगाबाद कृषि विज्ञान केंद्र के कृषि वैज्ञानिकों की टीम ने शुक्रवार को चिन्हित गांवों का दौरा किया और किसानों से सीधा संवाद कर कृषि के नई तकनीक एवं सरकारी योजनाओं की जानकारी दी। इसमें मौनजोरी, बरियारपुर और बहादुरपुर गांवों के किसान शामिल थे। कृषि वैज्ञानिकों ने किसानों को खेती करने के तरीके एवं मृदा स्वास्थ्य कार्ड के विषय में जानकारी दी। इसके अलावा आधुनिक तकनीकों, नई फसल की किस्मों, पशुपालन, बागवानी, फूड प्रोसेसिंग, मधुमक्खी पालन, मुर्गी पालन, सुक पालन व बकरी पालन से किसानों को आत्मनिर्भरता के लिए प्रेरित किया गया। वहीं जैविक खेती के बारे में भी बताया गया। मौके पर केविके के प्रधान सह वरीय वैज्ञानिक डा पंकज सेठ ने किसानों को पशुपालन विषय पर जानकारी देते हुए कृषि के नई ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.