पटना, जनवरी 6 -- खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के सचिव अभय कुमार सिंह ने पदाधिकारियों को निर्देश दिया है कि धान की कीमत का किसानों को भुगतान शीघ्र करें। उन्होंने स्पष्ट कहा कि जिन किसानों से पहले धान की खरीद हुई है, भुगतान भी उनका पहले होगा। सचिव ने मंगलवार को बिहार राज्य खाद्य एवं असैनिक आपूर्ति निगम लिमिटेड समीक्षा बैठक की और कई निर्देश पदाधिकारियों को दिये। बैठक के दौरान सचिव ने निगम के सभी सेक्शनों की कार्यप्रणाली की विस्तृत जानकारी ली। विशेष रूप से राज्य में चल रही धान अधिप्राप्ति तथा जिलावार किसानों के निबंधन की स्थिति की समीक्षा की गई। सचिव ने यह भी निर्देश दिया कि 10 जनवरी तक मिलों से प्राप्त फोर्टिफाइड राइस कर्नेल सैंपल की जांच अनिवार्य रूप से पूरी कर ली जाए, जिससे गुणवत्ता मानकों का पालन सुनिश्चित हो सके। बैठक में विभाग के सच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.