मुजफ्फरपुर, नवम्बर 30 -- मुजफ्फरपुर। कुढ़नी प्रखंड के किसानों को धान की उचित कीमत नहीं मिल रही है। जिला परिषद सदस्य प्रियंका कुमारी ने बताया कि मोंथा तूफान के कारण किसानों के धान की फसल को काफी नुकसान हुआ था। खेत में जो धान की फसल बची थी, उसका रंग काला हो गया, जिस कारण किसानों को धान का सही दाम नहीं मिल पा रहा है। कृषि इनपुट अनुदान से प्रखंड को वंचित कर दिया गया। किशुनपुर मधुवन निवासी देवनंदन सिंह, शंभू पटेल, राजा सिंह, शत्रुघ्न राम, शीला देवी, संजू देवी, कामिनी देवी, चढ़ुआ निवासी सुशील कुमार, रोशन यादव, मुन्ना राम, सचिन कुमार, कैलाश सिंह, रवि सिंह, रामबली साह, दामोदर सहनी ने आंदोलन की चेतावनी दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.