बदायूं, दिसम्बर 12 -- इस्लामनगर, संवाददाता। बिसौली क्षेत्र में स्थित युदू शुगर मिल सुजानपुर और किसानों के बीच तनाव एक बार फिर चर्चा में आ गया है। क्षेत्र के गांव अगरास निवासी किसान वीरेंद्र तथा परदलपुर निवासी किसान शिवम् पुत्र रामाशंकर ने मिल के कर्मचारियों पर गंभीर आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है। किसानों का कहना है कि वे अपनी गन्ना फसल लंबे समय से इस शुगर मिल में डालते आ रहे हैं, लेकिन मिल द्वारा काफी समय से गन्ने का भुगतान नहीं किया गया है। भुगतान न मिलने से दोनों किसानों के परिवार के समक्ष जीवन-यापन और पालन-पोषण का संकट खड़ा हो गया है। किसानों के अनुसार कई बार मिल प्रबंधन से भुगतान की मांग की गई, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। किसानों ने बताया कि 10 नवंबर को दोपहर करीब दो बजे वे अपना गन्ना लेकर किसान कोल्हू पर जा रहे थे, तभी अचानक य...