हल्द्वानी, दिसम्बर 15 -- हल्द्वानी। कृषि विभाग ने सोमवार को कुरियागांव में कृषक गोष्ठी का आयोजन किया। इस मौके पर किसानों को तिलहन की फसलों सोयाबीन, सरसों में होने वाली समस्याओं के समाधान के बारे में जानकारी दी गई। कृषि वैज्ञानिक कंचन नैनवाल ने बताया कि बाजार मुल्य कम होने पर किसान समूह प्रशिक्षण प्राप्त कर सोया बड़ी, सोया मिल्क, सोया पनीर (टोफू) बना कर लाभ कमा सकते हैं। इस मौके पर प्राकृतिक खेती के बारे में बताया गया। गोष्ठी में ग्राम प्रधान त्रिवेणी गयाल, विकास खंड प्रभारी डॉ. ममता जोशी, संजय जोशी, दीपक बर्गली, संजय बिष्ट, पंकज उपाध्याय, मीना पांडे, भूपाल चिलवाल, गणेश सिंह, नीमा पड़लिया, लता पांडे मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...