दुमका, दिसम्बर 25 -- दुमका, प्रतिनिधि। झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी (जेएसएलपीएस) के नेतृत्व में बुधवार को दुमका जिले के रानेश्वर प्रखंड अंतर्गत हरिपुर आई एफसी क्लस्टर के सालटोला गांव में किसानों के लिए पुनर्योजी पद्धतियों के माध्यम से पौध संरक्षण पर एक फील्ड प्रदर्शन एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य महिला किसानों को पर्यावरण अनुकूल कीट प्रबंधन तकनीकों से अवगत कराना था। इस दौरान बैंगन, मिर्च एवं मटर की खेती से जुड़ी महिला दीदियों को फेरोमोन ट्रैप, ट्राइकोडर्मा एवं अन्य जैविक इनपुट्स के उपयोग की व्यवहारिक जानकारी दी गई। तकनीकी सहयोग प्रदान करने वाली संस्था के प्रतिनिधि शुभांकर दास द्वारा मार्गदर्शन दिया गया, जबकि आईएफसी ऐंकर एवं आजीविका कृषि सखियों ने फील्ड स्तर पर सक्रिय सहयोग प्रदान किया। इस अवसर ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.