दुमका, दिसम्बर 7 -- जामा, प्रतिनिधि। जामा प्रखंड अंतर्गत सिमरा पंचायत के बाबुकदेली में शनिवार को किसानों के बीच बीज उपचार के बारे में एक दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण में किसानों को क्रपिंग सिस्टम बेस्ट विषय पर बीटीएम समरेन्द्र सिन्हा ने विस्तार पूर्वक जानकारी दिया गया एवं बीज उपचार, मिट्टी जांच के लिए भी जानकारी दिया गया। वहीं रवि फसलों को रोगों से बचाने के बारे में जानकारी दिया। इस दौरान पौधा संरक्षण प्रखंड प्रभारी भोला मंडल ने फसल में लगने वाले बिमारी से बचने के लिए दवा के बारे में विस्तार से बताया। इस मौके पर गौतम कुमार दर्वे, धन्नजय प्रसाद, पवन कुमार दर्वे, रमेश दर्वे, निरंजन कुमार, चंदन दर्वे, धनेश्वर दर्वे आदि किसान मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...