बदायूं, दिसम्बर 12 -- उझानी। कृषि रक्षा इकाई के तत्वावधान में कृषि अनुसंधान केंद्र के प्रांगण में ब्लॉक स्तरीय किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी का शुभारंभ मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख शिशुपाल शाक्य ने दीप प्रचलन कर किया। किसान गोष्ठी में मुख्य वक्ता कृषि वैज्ञानिक सौहार्द दुबे ने किसानों को वैज्ञानिक तरीके से खेती करने के टिप्स देते हुए रासायनिक उर्वरकों का प्रयोग कम से कम करने की सलाह दी। उन्होंने कहा की किसान तकनीकी खेती कर और फसल चक्र बनाकर फसलों का उत्पादन बढ़ा सकते हैं। कृषि रक्षा इकाई के सहायक विकास अधिकारी डॉ. मनोज गुप्ता ने कहा कि रासायनिक उर्वरकों का प्रयोग कम करने से फसलों की लागत भी काम आएगी और उत्पादन भी अच्छा होगा। डॉ. मनोज गुप्ता ने किसानों को सरकारी योजनाओं के बारे में जानकारी देते हुए उनका लाभ लेने के लिए प्रेरित किया। इ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.