देवरिया, मई 30 -- भाटपाररानी, हिन्दुस्तान संवाद। कृषि विज्ञान केंद्र मल्हना एवं कृषि विभाग के तत्वाधान में विकसित कृषि संकल्प यात्रा को विशेषज्ञों की टीम ने दूसरे दिन विकास खंड रुद्रपुर के नौ गांवो में कार्यक्रम आयोजित कर किसानों को तकनीकी खेती के बारे में जानकारी दी। शुक्रवार को कृषि विशेषज्ञों की टीम ने जगरनाथपुर, भेलूर, पांचलडी, जफराबाद, कनौली, महेशपुर, पाण्डेय माझा, अमवा, दहौरोली में कार्यक्रम आयोजित किया। इस दौरान उप कृषि निदेशक सुभाष मौर्या ने किसानों को बताया कि मिट्टी का स्वास्थ्य सुधारने के लिए हरी खाद का प्रयोग करना बहुत जरूरी है। हरी खाद में वह क्षमता है जो मिट्टी के संपूर्ण स्वास्थ्य को सुधार सकती है। कृषि विज्ञान केंद्र के अध्यक्ष डॉ मांधाता सिंह ने बताया कि फसलों की बुवाई के लिए उन्नतशील प्रजातियों का चयन करना बहुत जरूरी है।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.