मोतिहारी, दिसम्बर 25 -- संग्रामपुर। प्रगतिशील किसानों को गुरुवार को कृषि विभाग के द्वारा शिविर लगाकर खेतीबारी सम्बन्धी जानकारी दी गई । कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रहे भाजपा नेता सह प्रगतिशील किसान परमानन्द पाण्डेय, एमएलसी अनुमंडल प्रतिनिधि आशुतोष उर्फ पप्पु पाण्डेय,पैक्स अध्यक्ष सुशील द्विवेदी व बीटीएम धनंजय कुमार ने किसानों को नये तकनीक से खेती बारी करने की जानकारी दी । कार्यक्रम में पहुचे प्रखण्ड कृषि पदाधिकारी बिक्रम राज ने बताया कि यह कार्यक्रम कृषि प्रौधोगिकी प्रबन्ध अभिकरण आत्मा मोतिहारी के द्वारा संचालित है। जिसमें कृषि के नवाचार एंवम कृषि हितार्थ अनुसंधान से सम्बंधित विषय पर किसानों को एक दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया। मौके पर कृषि विभाग के कर्मी महेंद्र ठाकुर, सोनू कुमार सिंह, मुकेश कुमार ,सुरेश कुमार, राजीव रंजन कुमार सहित दर्जनों किसा...