गढ़वा, दिसम्बर 8 -- डंडई, प्रतिनिधि। प्रखंड कार्यालय के सभागार में सोमवार को प्रखंड स्तरीय रबी फसल को लेकर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में कृषि विभाग के अधिकारियों ने किसानों को उन्नत खेती विधियों, विभिन्न सरकारी योजनाओं और फसल बीमा की जानकारी दी। कार्यशाला में प्रखंड कृषि पदाधिकारी रमेश सिंह, बीटीएम सत्येंद्र कुमार, फसल बीमा ब्लॉक को आर्डिनेटर रवि कुमार, सांसद प्रतिनिधि उत्तमदेव प्रजापति, विधायक प्रतिनिधि नक्शेदिकांत राम के अलावा किसान मित्र व बड़ी संख्या में किसान उपस्थित थे। कार्यशाला को संबोधित करते हुए प्रखंड कृषि पदाधिकारी रमेश सिंह ने कहा कि किसान वैज्ञानिक पद्धति से खेती कर अपनी आमदनी में वृद्धि कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि बिना मिट्टी जांच कराए खाद और उर्वरक का उपयोग करना फसल के लिए नुकसानदायक हो सकता है। मि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.