कुशीनगर, दिसम्बर 13 -- कुशीनगर। जिला कृषि अधिकारी मेनका सिंह ने बताया कि जायद 2026 सत्र के लिए कृषि विभाग की तरफ से पंजीकृत किसानों को निशुल्क बीज मिनीकिट उपलब्ध कराने की प्रक्रिया प्रारंभ की जा रही है। इच्छुक किसान निर्धारित अवधि में कृषि विभाग के पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। उन्होंने बताया कि प्राप्त सभी पात्र आवेदनों में से ऑनलाइन लॉटरी प्रणाली के माध्यम से चयन किया जाएगा। चयनित किसानों को बीज मिनीकिट पीओएस मशीन के माध्यम से उपलब्ध कराया जाएगा। कृषि निदेशालय, उत्तर प्रदेश द्वारा कुशीनगर जनपद के लिए जो मिनीकिट स्वीकृत किए गए हैं, उसके अंतर्गत दलहनी फसलें उड़द एवं मूंग 4 किग्रा प्रति पैकेट, तिलहनी फसल मूंगफली 20 किग्रा प्रति पैकेट है। इस मिनीकिट के लिए ऑनलाइन आवेदन पोर्टल पर 15 दिसंबर से 15 जनवरी तक किया जा सकेगा। जिला कृषि अधिकारी ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.